News
Rajasthan
Shekhawati Shekhawati सिरोही. अखिल भारतीय रैगर जटिया महासभा की ओर से जटियावास में रामदेव मंदिर व गंगामाई मंदिर की तोड़ फोड़ के आदेश को स्थगित कराने के लिए जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया।
कांग्रेस कमेटी जिला उपाध्यक्ष अशोक सैन के नेतृत्व में रेगर जटिया समाज के महिला पुरुषों ने प्रदर्शन करते हुए रामदेव मंदिर व गंगा मैया मंदिर को तोड़े जाने के आदेशों के विरुद्ध रोक लगाने की मांग की। समाज के लोगों ने पालिका प्रशासन हाय हाय के नारों के साथ मंदिर तुड़वाने के षडयंत्र के विरोध में ज्ञापन प्रेषित किया।
ज्ञापन में बताया कि मंदिर जबकि कहीं भी आम रास्तों के मध्य में स्थित नहीं है। ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष सपाराम, मिश्रीमल, रामलाल, बंशीलाल, मांगीलाल, गणपतलाल, भीखाराम, जितेन्द्र सिंघी, ईश्वरसिंह, साध्वी केशव भारती आदि ने शामिल थे।