News
Rajasthan
Shekhawati Shekhawati पिंडवाड़ा. बिनानी सीमेंट लि. में भामसं द्वारा श्रमिकों के वेतन वृद्धि को लेकर पिछले 36 घंटों से उत्पादन कार्य ठप कर रखा है। बिनानी सीमेंट लि. में भारतीय मजदूर संघ के नेतृत्व में श्रमिकों के वेतन वृद्धि को लेकर 14 मई से हडताल पर उतर आए, जिन्होंने माइंस, क्रेशर व पैकिंग प्लांट बंद कर दिया। इसके चलते आज बिनानी प्रशासन ने पैकिंग प्लांट शुरू करने का आदेश दिया।
इस पर पैकिंग प्लांट के इंचार्ज मानसिंह झाला ने जैसे लोडरों को काम पर जाने को कहा तो वहां भामसं के नेता व श्रमिकों ने उन पर हमला कर दिया। सरियों व लाठियों से मारपीट करने लगे। इस पर बिनानी सिक्युरिटी व अन्य लोगों ने आकर छुड़वाया। इसके पश्चात बिनानी पर्सनल मैनेजर अमित नारायण माथुर ने बिनानी के कर्मचारियों को लेकर पुलिस थाने पहुंचे, जहां इन कर्मचारियों की तरफ से रिपोर्ट दर्ज करवाई।
पुलिस ने तुरंत प्रभाव से कार्यवाही करते हुए मेडिकल मुआयना किया गया। पैकिंग प्लांट के कांट्रेक्टर एनके शर्मा ने भी अलग से रिपोर्ट देकर बताया कि बिनानी प्रशासन के आदेश पर मेरे श्रमिक जैसे ही काम पर लौटे उन पर भामसं नेता व श्रमिकों ने हमला कर घायल कर दिया।
इससे हमारे श्रमिकों में भय का वातावरण पैदा हो गया है। अत: उनकी सुरक्षा प्रदान करवाने की गुहार की। वहीं दिन भर भामसं नेताओं से वार्ता कर सुलह की कोशिश की, मगर समाचार लिखे जाने तक कोई समझौता नहीं हुआ। ट्रक वालों को भी अंदर से बाहर श्रमिकों द्वारा खदेड़ने के समाचार मिले।
प्रशिक्षण शिविर कल से
आबूरोड.
सर्वशिक्षा अभियान के तहत ब्लाक आबूरोड के माध्यमिक विद्यालयों के अध्यापकों का ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर बीआरसीएफ भवन आबूरोड में 17 मई से विभिन्न समूहों में आयोजित किए जाएंगे। बीआरसीएफ ओमप्रकाश गुप्ता ने बताया कि परियोजना द्वारा ब्लाक अध्यापकों के प्रशिक्षण शिविर 17 मई से प्रारंभ किए जाएंगे।