वॉशिंग्टन. ताजा शोध के अनुसार ग्लोबल वॉर्मिग के एक और बुरे प्रभाव का पता चला है - इसकी वजह से किडनी स्टोन की तकलीफ हो सकती है।
खासतौर पर गर्म वातावरण और उच्च तापमान की वजह से होने वाले डिहाइड्रेशन के कारण इस तरह का प्रभाव सामने आ सकता है। लगातार ऐसा होने पर स्टोन की बीमारी बढ़ सकती है।
तापमान और स्टोन की बीमारी की निर्भरता के आंकड़ों का अध्ययन करते हुए शोधकर्ताओं ने पाया है कि ग्लोबल वॉर्मिग के अनुमान के मुताबिक तापमान बढ़ेगा जिससे किडनी स्टोन की शिकायतें भी बढ़ेंगी। यूएन की इंटरगवर्नमेंटल पैनल ऑन क्लाईमेट चेंज पहले भी चेता चुकी है कि 2050 तक तापमान में भारी बढ़ोत्तरी होगी।
यह शोध अमेरिकन यूरोलॉजिकल एसोसिएशन की 103वें वार्षिक विज्ञान सभा में पेश किया गया।