HomeNewsNational National

प्रधानमंत्री दो दिवसीय भूटान यात्रा पर

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह दो दिवसीय भूटान यात्रा पर रवाना हो गए है। अपनी इस यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह दोनों देशों की रिश्तो को मजबूत करने पर जोर देगें और भूटान की नवनिर्वाचित संसद के संयुक्त बैठक को संबोधित करेगें।

इसके अलावा प्रधानमंत्नी अपनी यात्ना के दौरान भारत की सहायता से बने 1020 मेगावॉट क्षमता की ताला विद्युत परियोजना का लोकार्पण करेंगे और वह 1095 मेगावॉट क्षमता की पुनातसंघछू जलविद्युत परियोजना का भी शिलान्यास करेंगे।

प्रधानमंत्नी ने कहा कि यात्रा के दौरान उनकी भूटान नरेश खेसर नामज्ञाल वांगचुक और उनके पिता पूर्व नरेश जिग्मे सिंघे वांगचुक व नव नियुक्त प्रधानमंत्नी जिग्मे थिनले से उपयोगी बात होगी।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: