HomeNewsNational National

मैंने उस आतंकवादी को देखा था : होटल मालिक

जयपुर. पुलिस उदयपुर के उस होटल मालिक से लगातार पूछताछ कर रही है जिसने दावा किया है कि मंगलवार को जयपुर में बम विस्फोटों के दो दिन पहले उन्होंने एक संदिग्ध आतंकवादी को एक महिला के साथ देखा था। यह वही संदिग्ध है जिसका स्केच जारी किया गया था। वहीं, अजमेर में आठ बांग्लादेशियों को पकड़ा गया है।

उदयपुर में समोरबाग रेस्टोरेंट के मालिक कमल जोशी ने पुलिस को बताया कि कल रात जारी किए गए स्केच वाली शक्ल के व्यक्ति को उन्होंने रविवार शाम को देखा था। उन्होंने कहा कि वह एक युवती के साथ रेस्टोरेंट में रविवार शाम को 4 बजे आया था।

पुलिस के मुताबिक जोशी ने कहा कि वह युवती साड़ी पहनकर आई थी लेकिन उसने रेस्टोरेंट से जाने से पहले कपड़े बदले थे और सलवार कमीज पहनी थी। उन्होंने यह भी बताया कि दोनों ने रेस्टोरेंट से कुछ भी नहीं लिया। सूरजपोल पुलिस थाने के प्रभारी हिम्मत सिंह ने कहा कि दोनों शहर में कहां-कहां गए थे, इसकी पड़ताल की जा रही है।

वहीं, अजमेर में प्रसिद्ध ख्वाजा मुइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह के पास से आठ बांग्लादेशियों को पकड़ा गया है। ये सभी संदिग्ध परिस्थितियों में पकड़े गए हैं। अजमेर के एसपी आनंद श्रीवास्तव ने कहा कि इनसे पूछताछ की जा रही है।

संबंधित खबरें
* राज्य में स्पेशल टास्क फोर्स बनेगी
* जयपुर सीरियल ब्लास्ट : उठने लगा नकाब
* 'पूरे नहीं होने दिए जाएंगे नापाक इरादे'





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: