नई दिल्ली.
हमेशा मुस्कुराने वाले वीरेन्द्र सेहवाग कल से काफी नाराज हैं। असल में कल दिल्ली डेयरडेविल्स और डेक्कन चार्जर्स की मैच के दौरान फिरोजशाह कोटला मैदान में किसी दर्शक ने दिल्ली डेयरडेविल्स के कप्तान वीरेन्द्र सेहवाग पर पत्थर फेका। इस घटना से सेहवाग काफी विचलित हैं। उन्हें विश्वास नहीं हो रहा कि उनके ही होम ग्राउंड में कोई कैसे इस तरह का व्यवहार कर सकता है।
इस बारे में बात करते हुए सेहवाग ने कहा कि इससे ज्यादा शर्म की बात और क्या हो सकती है कि दिल्ली के खिलाड़ियों पर दिल्ली में ही पत्थर फेका गया।
घटना के बारे में बात करते हुए सेहवाग ने कहा कि मैच के 19 ओवर में बाउंडरी के पास फिल्डिंग कर रहा था, जब मुझे पत्थर लगा।
उल्लेखनय है कि पत्थर लगने के तुरंत बाद ही सेहवाग अंपायर के पास गए और मैच कुछ देर के लिए रोक दिया गया। किसी को समझ में नहीं आया कि मैच क्यो रुका है। लोगों को लगा कि किसी ने चीयर लीडरर्स को कुछ कहा है लेकिन बाद में सेहवाग ने मीडिया को घटना की सारी जानकारी दी।