नई दिल्ली. ऑसी खिलाड़ी शेन वॉर्न और शेन वॉटसन जयपुर बम धमाकों से दहशत में हों लेकिन उन्हीं के साथी खिलाड़ी एडम गिलक्रिस्ट ने इस ट्रैजडी पर शोक व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई कि आईपीएल का शो जारी रहेगा।
दिल्ली डेयरडेविल्स से हारने के बाद डैक्कन चार्जर्स के कप्तान गिली ने कहा कि जो कुछ जयपुर में हुआ, वह एक भयानक हादसा था लेकिन मुझे विश्वास है कि सुरक्षा के तगड़े इंतजाम किए जाएंगे। अब तक टूर्नामेंट बेहतरीन रहा है और मुझे उम्मीद है कि यह जारी रहेगा।
इससे पहले गुरुवार को खबरें आई थीं कि जयपुर धमाकों के डर से राजस्थान रॉयल्स ने कप्तान शेन वॉर्न, शेन वॉटसन और मैनेजर डैरेन बैरी बोरिया-बिस्तर बांधकर वापस ऑस्ट्रेलिया लौटने की तैयारी में थे। इनके अलावा दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी ग्रीम स्मिथ ने भी कथित तौर पर लौटने का मन बना लिया था।
गिली ने इनसे उलट बयान देते हुए आईपीएल आयोजकों की काबलियत और सुरक्षा के भरोसे को संबल दिया है।