HomeNewsNational National

पाक खिलाड़ियों का विरोध हो: उद्धव

मुंबई.शिव सेना के कार्यकारी अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने कहा कि पाकिस्तानी खिलाड़ियों का आईपीएल में खेलने का विरोध होना चाहिए। गौरतलब है कि आज मुंबई में मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मैच होने वाला है। नाइट राइडर्स की तरफ से पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शोएब अख्तर खेलने वाले है।

इसी मैच के मद्देनजर शिव सेना का पुराना जुमला दोहराकर उद्धव ठाकरे ने शरद पवार पर निशाना साधते हुए कहा है कि पाक खिलाड़ियों को भारत में नहीं खेलने देने चाहिए। उद्धव ठाकरे ने कहा कि पाकिस्तान सिर्फ शिवसेना का दुश्मन नहीं बल्कि पूरे देश का दुश्मन है।

उद्धव ने कहा कि आज जब पूरा देश पाक की ओर से आतंकवाद की मार झेल रहा है और इतने लोगों को जान से हाथ धोना पड़ रहा है ऐसे में पाकिस्तान के खिलाड़ियों का आईपीएल में खेलने देने की अनुमति देना कहां तक उचित है।

हालांकि उद्धव ठाकरे ने यह नहीं कहा कि उनकी पार्टी आज के मैच का विरोध करेगी या नहीं?





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: