HomeNewsInternational International

बुश ने ओबामा की विदेश नीति को मूर्खता कहा

वाशिंगटन. अमेरिका के राष्ट्रपति जार्ज बुश ने डेमोक्रेटिक पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार की दौड़ में शामिल बराक ओबामा की विदेश नीति को ‘मूर्खतापूर्ण भ्रम’ कहकर चुनावों के पूर्व एक नया विवाद पैदा कर दिया है।

गुरुवार को बुश के जारी बयान में कहा गया है कि आतंकवादियों के साथ बात करने की सोच मूर्खतापूर्ण है। यह ठीक वैसे ही है जैसे नाजी हिटलर का तुष्टिकरण कर के शांत रखने का प्रयास करना।

बुश ने इजरायल की संसद नेस्सेट में अपने भाषण में बिना किसी का नाम लिए कहा, ‘‘कुछ लोगों को विश्वास है कि हम आंतकवादियों से मोलभाव करेंगे। यदि कुछ होशियार लोग ऐसा सोचते हैं तो वह हमेशा गलत साबित होंगे।’’

बुश ने कहा कि 1939 में हिटलर के पोलैंड पर आक्रमण के समय भी एक अमेरिकी सीनेटर ने कहा था कि यदि मैं हिटलर से वार्ता करता तो यह सब टाला जा सकता था। लेकिन इस तरह के तुष्टिकरण इतिहास में हमेशा गलत साबित हुए हैं।

गौरतलब है कि ओबामा ने कहा था कि उनकी इच्छा ईरान, सीरिया और क्यूबा जैसे विरोधी राष्ट्रों के नेताओं से मिलने की है।

बुश के इस बयान का कई डेमोक्रेट नेताओं ने कड़ा विरोध किया है। प्रतिनिधि सभा की अध्यक्ष नैंसी पेलोसी, सीनेट में बहुमत दल के नेता हैरी रीड, सीनेट की विदेश संबंध समिति के अध्यक्ष जोसेफ बिडन ने बुश के ओबामा पर किए गए हमले की कड़ी निंदा की है।

ओबामा की ईरान के राष्ट्रपति महमूद अहमदीनेजाद से मिलने की इच्छा की निंदा करने वाली हिलेरी क्लिंटन ने भी बुश के ओबामा पर किए हमले की निंदा की है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: