HomeManoranjanCinemaHollywood Hollywood

बारबारेला का फरिश्ता नहीं रहा

लॉस एंजिल्स. पिछली सदी के साठ और सत्तर के दशक में हॉलीवुड की कई फिल्मों में यादगार भूमिकाएँ निभाने वाले अभिनेता जॉन फिलिप ला का निधन हो गया। वे 70 वर्ष के थे।

'लॉस एंजिल्‍स टाइम्स' को उनकी पूर्व पत्नी शान रॉयन ने बताया कि ला का निधन मंगलवार को लॉस एजिल्‍स स्थित उनके मकान में हुआ। उनकी मृत्यु के कारण का खुलासा नहीं किया गया।

आकर्षक दिखने वाले ला की यादगार भूमिकाओं में वैज्ञानिक, काल्पनिक, फिल्म बारबारेला में फरिश्ते की तथा शीतयुद्ध काल पर बनी कॉमेडी फिल्म 'द रसियन्स आर कमिंग' में उनकी नाविक की भूमिका शामिल हैं।

नीली आँखों और गठीले बदन के ला पिछली सदी के साठ और सत्तर के दशक में फिल्म निर्माताओं की सबसे अधिक पसंद वाले अभिनेताओं में एक थे।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: