वाशिंगटन. एक नए अध्ययन से पता चला है कि जलवायु परिवर्तन की वजह से मनुष्य के गुर्दे में पथरी होने की समस्याएं उत्पन्न हो सकती है।
शोधकर्ताओं ने बताया कि जलवायु परिवर्तन से तापमान बढ़ता है जिससे डिहाईड्रेशन (निर्जलीकरण) जैसी परेशानी होती है। इससे मनुष्यों के गुर्दे में पथरी होने की संभावना बढ़ जाती है।
शोधकर्ताओं ने संभावना जताई है कि अगर इसी तरह तापमान में बढ़ोतरी होती रही तो ज्यादातर लोगों को पथरी जैसी समस्या से जूझना पड़ सकता है।
संयुक्त राष्ट्र की जलवायु परिवर्तन पर अंतरसरकारी पैनल (आईपीसीसी) ने भी 2050 तक तापमान बढ़ने के संकेत दिए हैं।
इस अध्ययन के निष्कर्ष अमेरिकन यूरोलॉजिकल एसोसिएशन के 103 वें वार्षिक वैज्ञानिक बैठक में प्रस्तुत किए गए हैं।