bhaskar Web English
HomeNewsInternational International

चैरी ब्लेयर से इस्तीफा मांगा

लंदन. छवि को आघात पहुंचाने वाली चेरी ब्लेयर की आत्मकथा को लेकर उनके एक सहकर्मी ने न्यायपालिका से उनके इस्तीफे की मांग की है। इसके साथ ही चेरी के वरिष्ठ न्यायाधीश बनने की संभावनाओं को भी आघात लगा है।

पूर्व ब्रिटिश प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर की पत्नी एक अंशकालिक न्यायाधीश हैं और रिकार्डर के तौर पर मामलों की सुनवाई करती हैं।

लंदन के साउथवार्क क्राउन कोर्ट के पूर्व वरिष्ठ न्यायाधीश गेराल्ड बटलर ने कहा कि यह इस प्रकार का आचरण है, जिससे कानूनी पेशे का महत्व कमजोर हुआ है। यह बेहद कलंकित करने वाला है, जिसकी मैं उनसे उम्मीद नहीं करता था। मुझे नहीं लगता कि उनके वरिष्ठ न्यायाधीश बनने की कोई संभावना है।

डेली टेलीग्राफ ने इवनिंग स्टेंडर्ड दैनिक को बटलर द्वारा दिए गए साक्षात्कार के हवाले से लिखा है कि उन्होंने जो कुछ किया है, वह ऐसे व्यक्ति के लिए उचित नहीं है जो रिकार्डर की कुर्सी पर बैठता हो। मुझे नहीं लगता कि उन्हें बतौर रिकार्डर पद पर बने रहना चाहिए। बटलर ने कहा कि यदि वह इस प्रकार की अपमानजनक टिप्पणियों को पैसा बनाने के माध्यम के तौर पर लेती हैं तो ये उन पर है। लेकिन मैं नहीं समझता कि यह एक न्यायाधीश का काम है। इससे गरिमा के पूर्ण अभाव का पता चलता है।

बटलर ने कहा कि चेरी द्वारा अपनी आत्मकथा में महारानी और अमेरिकी राष्ट्रपतियों जैसी हस्तियों के बारे में गोपनीय जानकारियों को शामिल करने के फैसले से कानूनी पेशे का सम्मान गिरा है, लेकिन चेरी ने अपना बचाव करते हुए कहा है कि वह न्यायपालिका से इस्तीफा नहीं देंगी।

चेरी ने रेडियो फोर के वीमेन्स हावर कार्यक्रम में साक्षात्कार में कहा कि निश्चित रूप से मैं इस्तीफा नहीं दूंगी। कानूनी पेशा मेरी जिंदगी का महत्वपूर्ण हिस्सा है। मैं इसे पसंद करती हूं और मैं प्रैक्टिस करती रहूंगी।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: