HomeNewsNational National

भाजपा सांसद के खिलाफ गिरफ्तारी वॉरंट

विदिशा. गंजबासौदा के सीजेएम आर. एल. कनोरिया ने मारपीट के एक मामले में लंबे समय तक अदालत में हाजिर नहीं होने पर मुरैना के बीजेपी सांसद अशोक अर्गल के खिलाफ गिरफ्तारी वॉरंट जारी किया है।

आरोप पक्ष के मुताबिक के अनुसार लोकसभा चुनाव के दौरान सांसद अर्गल ने विजयसिंह दांगी नाम के व्यक्ति के साथ मारपीट की थी और इस मामले में गंजबासौदा थाने में एफआईआर दर्ज करा कर कर अदालत में चालान पेश किया गया।

अदालत में 21 जून 2007 को पेश होकर सांसद ने अपनी जमानत करा ली थी। अदालत ने 25 अगस्त 2007 से लेकर अब तक गैरमौजूद रहने पर सासंद के नाम पर गिरफ्तारी वॉरंट जारी किया। गिरफ्तारी वॉरंट के संबंध में सूचना लोकसभा अध्यक्ष को भी भेजी गई है और वॉरंट तामील करने के लिए मुरैना के एसपी को भी सूचना भेजी गई है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: