News
International International शिफांग. चीन के दक्षिण-पश्चिम इलाके के सिचुआन प्रान्त में आए जबरदस्त भूकम्प में मारे गए लोगों के शव और राहत कार्य चीन के लिए जी का जंजाल बन गए हैं। इलाके में पड़े शवों की भरमार की वजह से महामारी फैलने की आशंका उत्पन्न हो गई है।
सिचुआन प्रान्त में नदी के किनारे शव इधर-उधर बिखरे पड़े हैं। कम्युनिस्ट पार्टी के एक अधिकारी ने आगाह किया है कि अगर इन शवों का जल्द ही अंतिम संस्कार नहीं किया गया तो उनके सड़ने से इलाके में महामारी फैल सकती है।
स्वास्थ्य विभाग ने शवों का आबादी तथा जलस्रोतों से दूर किसी स्थान पर जल्द से जल्द अंतिम संस्कार करने का नोटिस जारी किया है।
समाचार एजेंसी 'शिन्हुआ' ने अधिकारी बाई लीझेंग के हवाले से लिखा है कि हमें बॉडी बैग्स की फौरन जरूरत है। विमान के जरिये गिराए जा रहे खाने और पानी के पैकेट माँग के मुकाबले में बेहद कम हैं।
इस बीच चीन के राष्ट्रपति हू जिन्ताओ राहत और बचाव कार्य का जायजा लेने के लिए सिचुआन पहुँचे। शिन्हुआ के मुताबिक भूकम्प आने के बाद आपदाग्रस्त क्षेत्र का यह उनका पहला दौरा है।
शिफांग क्षेत्र में एक छोटे अस्पताल में भर्ती भूकम्प में घायल लोगों का कठिन परिस्थितियों में इलाज करने की कोशिश की जा रही है।
संबंधित खबरें
* चीन भूकंप: आईओसी ने 10 लाख डॉलर दिए
* चीन: मृतकों की संख्या 13 हजार
* चीन में फिर लगे झटके, राहत कार्यो में कुछ तेजी
* चीन में भूकंप: मृतकों की संख्या 12 हजार पहुंची
* चीन में भूकंप, 8600 लोगों के मरने की आशंका
* चीन में 7.6 तीव्रता वाले भूकंप के झटके