पणजी. उत्तरी गोवा के बागा बीच पर डिस्कोथेक के बाहर एक इतालवी युवती के साथ छेड़छाड़ करने वाले एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
उत्तरी गोवा के एसपी बॉस्को जॉर्ज ने कहा कि 23 वर्षीय युवती ने शिकायत दर्ज कराई थी कि बुधवार को सुबह करीब 4.30 बजे डिस्को के बाहर एक व्यक्ति ने उसके साथ बदसलूकी की थी।