News
International International कोलंबो. उस समय एक जबरदस्त धमाका हुआ जब श्रीलंका की राजधानी के हृदयक्षेत्र में पुलिसकर्मियों को ले जा रही एक बस से एक मोटरसाइकिल सवार लिट्टे का आत्मघाती हमलावर टकरा गया। इस धमाके में कम से कम नौ लोगों के मारे जाने और 90 से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबरें हैं।
रक्षा मंत्रालय ने बताया कि यह घटना फोर्ट क्षेत्र के संभूद्धलाका विहार्य के पास घटी। अधिकारियों ने बताया कि नौ पुलिसकर्मियों की मौत हो गई है। 62 नागरिकों समेत 90 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं।
अस्पताल के डॉक्टरों के मुताबिक घायलों को नेशनल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।