bhaskar Web English
HomeBusinessPersonal Finance Personal Finance

स्टील, सीमेंट निर्माताओं को चेतावनी

नई दिल्ली. मुद्रास्फीति की दर के पिछले 44 महीनों में सबसे ऊपर पहुंचने के साथ ही वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने स्टील और सीमेंट उद्योग को चेतावनी देते हुए कह दिया है कि मूल्यों को शिथिल करने के लिए उनके द्वारा मूल्यों में की गई कटौती पर्याप्त नहीं है।

एक कार्यक्रम के बाद चिदंबरम ने कहा कि जैसा कि मैं कह चुका हूं कि हम स्टील और सीमेंट मूल्यों में कटौती का इंतजार कर रहे हैं लेकिन स्पष्ट रूप से अगर वे पर्याप्त कटौती नहीं करते हैं तो प्रशासनिक स्तर के अधिकार हमेशा हमारे पास हैं।

गौरतलब है कि बड़े स्टील निर्माताओं ने प्रधानमंत्री से मुलाकात के बाद 7 मई को 4 हजार रुपए प्रति टन तक की कटौती की घोषणा की थी। कुछ सीमेंट कंपनियों ने भी 50 किग्रा तक की बोरी पर तीन से साढ़े सात रुपए तक की कटौती की घोषणा की थी।

चिदंबरम ने कहा कि स्टील और सीमेंट के दामों में कटौती होती है तो भी उम्मीद है कि मुद्रास्फीति की दर में कमी आएगी क्योंकि कुल मुद्रास्फीति में स्टील और सीमेंट सेक्टर 12 प्रतिशत का योगदान देते हैं। आज ही घोषणा हुई है कि 3 मई को खत्म हुए सप्ताह में महंगाई दर पिछले हफ्ते की 7.61 प्रतिशत से बढ़कर 7.83 प्रतिशत हो गई है। इसी से चिंतित वित्त मंत्री ने स्टील, सीमेंट उद्योग को चेतावनी दे डाली है।

संबंधित खबरें
* और बढ़े दाम, सरकार पूरी तरह नाकाम
* दाम कम करेगीं स्टील कंपनियां
* आय बढ़ने से बढ़ी महंगाई
* इन्फ्लेशन पता नहीं, पर जेब हो रही ढीली
* महंगाई का नया मुकाम
* मंहगाई दर बढ़कर 7.61 फीसदी
* महंगाई काबू में आने का विश्वास: पीएम
* रंगराजन को भी महंगाई में कमी आने की उम्मीद





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: