जयपुर. सिलसिलेवार बम धमाकों के बाद विश्व हिंदू परिषद ने शुक्रवार को मांग की है कि देश भर के हिंदू मंदिरों में विशेष सुरक्षा बल तैनात किया जाना चाहिए।
विहिप के अध्यक्ष अशोक सिंघल ने कहा है कि आतंकवादी हिंदू मंदिरों को निशाना बना रहे हैं इसलिए यहां सुरक्षा के लिए अलग से एसटीएफ की जरूरत है। सिंघल ने पोटा की जरूरत बताते हुए कहा कि हूजी समेत सभी आतंकी संगठनों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जाना चाहिए।
सिंघल ने राजस्थान समेत आतंकवाद के निशाने पर आए राज्यों के प्रति सांत्वना व्यक्त करते हुए हमलों के लिए केंद्र की इंटेलीजेंस एजेंसियों को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि उनकी सूचनाएं नाकाफी और सटीक नहीं हैं।
सिंघल ने आतंक की चाबी पाकिस्तान में होना करार देते हुए कहा कि पाक के साथ भारत को कोई संबंध नहीं रखना चाहिए। सिंघल ने कहा कि सीमा पार वाली सभी ट्रेनों, शांति वार्ता और बस सेवा को रोक दिया जाना चाहिए।
संबंधित खबरें
* मैंने उस आतंकवादी को देखा था : होटल मालिक
* जयपुर सीरियल ब्लास्ट : उठने लगा नकाब
* आईएम ने कहा 'जारी रहेगा आतंक'
* 'पूरे नहीं होने दिए जाएंगे नापाक इरादे'
* हिटलिस्ट : आडवाणी, मोदी, ठाकरे, दिल्ली, मुंबई..
* एनडीए राज्य सरकारों का केंद्र पर निशाना