HomeNewsMetrosJaipur Jaipur

नई जमीनों की अवाप्ति की तैयारी

जयपुर. हाउसिंग बोर्ड चेयरमैन के बेटे की टाउनशिप योजना की जमीन अवाप्ति के बाद आगे की कार्रवाई एवं अन्य जमीनों की अवाप्ति के सिलसिले में गुरुवार को नगरीय विकास एवं आवासन विभाग के प्रमुख सचिव परविंदर सिंह पंवार और राजस्थान हाउसिंग बोर्ड के कमिश्नर अजयसिंह चित्तौड़ा ने मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से मुलाकात की। इस बीच वन राज्यमंत्री प्रतापसिंह सिंघवी मुख्यमंत्री से मिलने के लिए दो दिनों से प्रयासरत हैं, लेकिन उन्हें समय नहीं दिया जा रहा है। सिंघवी का ‘मिशन मुंबई’ पहले ही विफल हो चुका है।

परविंदर सिंह और चित्तौड़ा ने हाउसिंग बोर्ड की और अन्य जमीनों के सिलसिले में अब तक की प्रगति के बारे में मुख्यमंत्री को जानकारी दी। समझा जाता है कि इस दौरान कुछ अन्य जमीनों की अवाप्ति के बारे में भी चर्चा की गई। इस संबंध में कार्रवाई सोमवार से प्रारंभ होने की संभावना है।

जमीनों के प्रकरणों में जबसे प्रतापसिंह सिंघवी का नाम सामने आया है, वे सुलह के प्रयास में लगे हैं। उन्होंने मुंबई जाकर मुख्यमंत्री के मध्यस्थ ललित मोदी से भी मुलाकात की, लेकिन बात बनी नहीं।

मुंबई से लौटते ही ‘भास्कर’ ने सिंघवी से एयरपोर्ट पर बातचीत की तो उन्होंने सिर्फ इतना ही कहा- ‘हमने तो किसी की कोई बात किसी को नहीं बताई, लेकिन हमारी सारी बात सबको बता दीं।’ उतरे हुए चेहरे के बीच सिंघवी ने अधिकांश समय मौन ही धारण किए रखा।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: