HomeNewsMetrosIndore Indore

आठ बीघा जमीन के लिए गोलियां चलीं

इंदौर. खंडवा रोड की आठ बीघा जमीन को लेकर एक परिवार में चल रहे आपसी विवाद ने शुक्रवार रात बड़ा रूप ले लिया। समझौते के लिए साजननगर में जमा हुए दोनों पक्ष भिड़ लिए। जमकर पथराव हुआ और गोलियां भी चलीं। गोली व फरसा लगने से एक पक्ष के तीन लोग घायल हो गए। तीनों दो साल पहले हुए दोहरे हत्याकांड में पांच माह पहले बरी हुए हैं।

सुखलिया निवासी सुमित पिता सुरेश मौर्य (28) रिश्तेदार गौरव पिता महेश वर्मा (29) व दोस्त गोपाल पिता पुरुषोत्तम गौर (26) के साथ शुक्रवार रात 8 बजे साजननगर में मामा विनोद पिता छोटेलाल वर्मा के यहां गया था। खंडवा रोड की श्रीराम नर्सरी की आठ बीघा जमीन को लेकर दोनों पक्षों में काफी समय से विवाद था। उसके समझौते के लिए दोनों पक्ष जमा हुए थे।

बातचीत के दौरान उनमें विवाद हो गया, जिसके बाद वे आपस में भिड़ गए। दोनों तरफ से पत्थर चले, इस बीच विनोद के घर के बाहर एमके जेंट्स पार्लर में भी तोड़फोड़ हुई। दुकान मालिक मनोज श्रीनिवास ने कहा आरोपी 5 हजार रुपए लूट ले गए। विनोद की कार एमपी-09 एचबी-1120 और सुमित की कार एमपी-09 एचबी-5333 के कांच भी फूट गए। इस दौरान गोलियां भी चलीं, जो गोपाल के पेट व जांघ पर और गौरव के पैर में लगी। फरसा लगने से सुमित भी घायल हुआ। तीनों खुद ही एमवाय अस्पताल पहुंचे।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: