HomeNewsRajasthanJodhpur Jodhpur

बीएएमएस की परीक्षाएं 26 से

जोधपुर. राजस्थान आयुर्वेद यूनिवर्सिटी की बीएएमएस की परीक्षाएं अब 26 मई से शुरू होंगी। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने शुक्रवार को परीक्षा कार्यक्रम घोषित कर दिया है। राज्यभर में आयोजित होने वाली ये परीक्षाएं 3 जुलाई तक चलेंगी।

बीएएमएस की परीक्षाएं 8 मई से शुरू होने वाली थी, सीकर के परशुरामपुरिया कॉलेज के विद्यार्थियों के आंदोलन के कारण ये परीक्षाएं आगामी आदेश तक स्थगित कर दी गई थीं।

बुधवार को आयोजित आयुर्वेद यूनिवर्सिटी प्रशासन की एक बैठक में निर्णय लिया गया कि इस महाविद्यालय के विद्यार्थियों के अलावा अन्य विद्यार्थियों की परीक्षाएं शुरू कर दी जाएंगी। इसका परीक्षा कार्यक्रम भी एक दो दिन में घोषित कर दिया जाएगा।

परीक्षा कार्यक्रम तय करने के लिए गुरुवार को यूनिवर्सिटी की एक बैठक थी, जिसमें परीक्षा कार्यक्रम को अंतिम रूप दे दिया गया। शुक्रवार को कुलपति प्रो. बनवारी लाल गौड़ की स्वीकृति के बाद परीक्षा कार्यक्रम घोषित कर दिया गया। ये परीक्षाएं अब 26 मई से शुरू होंगी।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: