HomeNewsMetrosIndore Indore

खाते में एक लाख जमा करवा दो

इंदौर. उड़ीसा से इंजीनियरिंग की कोचिंग लेने आए एक छात्र की जान बख्शने के लिए उसके पिता को दो दिन से एसएमएस से धमकी दी जा रही है और फिरौती के रूप में एक लाख रुपए उसी के खाते में जमा करने को कहा जा रहा है। पिता ने उसकी तलाश करवाई तो होस्टल में ही सही सलामत मिल गया। इसके बाद उसी नंबर से उसे भी एसएमएस आया तो वी केयर फॉर यू में शिकायत की।

कालाहांडी का जितेंद्रीय त्रिपाठी भंवरकुआं स्थित डिवाइन क्लासेस से कोचिंग कर रहा है। उसके पिता मित्रभानु त्रिपाठी के मोबाइल (09438609792) पर गुरुवार दोपहर इंदौर से मोबाइल नंबर 9752745615 से एसएमएस गया कि यदि वे अपने बेटे की खैरियत चाहते हैं तो उसके खाते में एक लाख रुपए जमा कर दें। वह हमारे कब्जे में है। इस पर पिता ने उड़ीसा में एबीवीपी कार्यालय से इंदौर एबीवीपी कार्यालय का नंबर लिया और विभागीय संयोजक भरत पारिख को फोन कर बेटे को ढूंढ़ने की गुहार की। श्री पारिख यूनिवर्सिटी संयोजक नितिन पांडे को लेकर जितेंद्रीय के नेमावर रोड स्थित श्रीनिवास होस्टल पहुंचे तो वह मिल गया। वे उसे कार्यालय ले आए और उसके पिता को भी सूचित कर दिया।

इसके बाद रात को उसी मोबाइल से उसके पिता के पास एसएमएस गया कि उनकी हरकत से लड़के की मौत तय है। उसे बचाना चाहते हैं तो एक लाख रुपए बेटे के खाते में जमा करवा दें। शुक्रवार को एबीवीपी वालों ने जितेंद्रीय का पुराना मोबाइल चालू करवाकर उसकी बात पिता से करवाई। जैसे ही छात्र का मोबाइल चालू हुआ तो उसे भी एसएमएस आया कि वह तुरंत इंस्टिट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग साइंस एंड मैनेजमेंट के सिटी कार्यालय में पहुंचे। इसकी शिकायत वीकेअर फॉर यू में गई जिसकी प्रभारी मंजू यादव ने कहा उक्त छात्र की शिकायत पर शनिवार को जांच शुरू की जाएगी।

छात्र पर ही संदेह : जिस मोबाइल से एसएमएस किए गए वह गुरुवार को बिना कागजात जमा कराए खरीदा गया। ठ्ठ आईईएसएम में संचालक संजय लूनावत ने कहा उक्त छात्र छह माह पहले उनके इंस्टिट्यूट में पढ़ता था। उसने कई लोगों से उधार लिया था और पिता को नकली मार्कशीट बनाकर भी भेजी थी। हालांकि पिता व पुत्र दोनों ने ही इस बात से इंकार किया है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: