इंदौर. पर्यावरण संरक्षण और जल संवर्धन का अलख जगाने के लिए ८ जून को इंदौरवासी २१ किमी तक दौड़ेंगे। इससे पहले गांधी हॉल को नीम गांव के रूप में विकसित कर ५ जून से 4 दिवसीय नीम महोत्सव आयोजित किया जाएगा।
महापौर डॉ. उमाशशि शर्मा ने बताया महोत्सव का उद्घाटन ५ जून को शाम ६ सांसद सुमित्रा महाजन, भाजपा नगर अध्यक्ष सुदर्शन गुप्ता, खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष सत्यनारायण सत्तन, विधायक महेंद्र हार्डिया, उषा ठाकुर और भंवरसिंह शेखावत की मौजूदगी में होगा। विदेशों की तरह पहली बार २१ किमी लंबी हाफ मैराथन दौड़ होगी।
पूर्व सांसद कृष्णमुरारी मोघे के मुख्य आतिथ्य में होने वाली यह दौड़ तीन वर्गो में होगी। अव्वल आने वाले प्रमुख तीन प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया जाएगा। मेले में नर्सरी, गुलदावरी के साथ खान-पान के स्टॉल्स लगेंगे। साथ में बच्चों के लिए झूले, चकरी, जंपिंग पेड की व्यवस्था नि:शुल्क होगी।
गांधी हॉल बनेगा नीम गांव : पूरे मेला क्षेत्र को नीम गांव का नाम देंगे ताकि लोगों को पिकनिक स्पॉट का अहसास हो। ४क्क् रहवासी संघ में से हर विधा के कलाकारों को प्रशिक्षण देंगे ताकि वे समारोह में आकर्षक प्रस्तुति दे सकें। सभी स्कूल, कॉलेज और रहवासी संघों से प्रस्तुति के लिए प्रविष्टियां आमंत्रित की गई हैं।
मनोरंजन : पर्यावरण चेतना, जल संवर्धन, हरियाली, ध्वनि प्रदूषण, पेड़ लगाओ आदि से संबंधित लघु नाटिका, नृत्य नाटिका, शब्द चित्र, गीत, स्लोगन, लोक नृत्य व हास्य-पीड़ा की प्रस्तुतियां दी जाएंगी।