bhaskar Web English
HomeNewsRajasthanJodhpur Jodhpur

पुजारी की हत्या, लूट

आबूरोड. murder तलहटी स्थित मुखड़ी माता मंदिर में शुक्रवार सुबह तीन बजे अज्ञात लुटेरों ने पुजारी की पीट-पीट कर हत्या कर दी तथा उसके शिष्य को भी बुरी तरह घायल कर दिया। मंदिर से दानपात्र व अन्य सामान लूटकर ले गए। एएसपी भंवरसिंह मीणा ने बताया कि तलहटी स्थित मुखड़ी माता मंदिर में पुजारी रावताराम रेबारी व उसका शिष्य सादलाराम मंदिर परिसर में सो रहे थे।

शुक्रवार तड़के तीन बजे लाठियों से लैस लुटेरे मंदिर में घुसे और पुजारी रावताराम के हाथ-पांव शॉल से बांधकर उसकी पिटाई करने लगे। इतने में पास में सो रहा उसका शिष्य भी जग गया तो लुटेरों ने उस पर भी ताबड़तोड़ वार शुरू कर दिए। मारपीट में पुजारी रावताराम की सांस टूट गई, जबकि सादलाराम बुरी तरह जख्मी हो गया।

सुबह करीब आठ बजे कोई श्रद्धालु दर्शन के लिए मंदिर पहुंचा तो यह मंजर देखकर पुलिस को सूचना दी गई। इस पर एएसपी भंवरसिंह मीणा व आसपास के छह थानों के थानाधिकारी मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया और जख्मी सादलाराम को इलाज के लिए अहमदाबाद भेजा। इस बीच एफएसएल टीम व फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट ने भी घटनास्थल का मुआयना किया। साथ ही डॉग स्क्वायड को भी बुलवाकर जांच करवाई गई। जिसमें पुलिस को कुछ क्लू मिले हैं। एएसपी मीणा ने बताया कि छह पुलिस दल गठित कर अलग अलग जगहों के लिए रवाना किए गए हैं।

अपनी मांग पर अड़ा रेबारी समाज
घटना के बाद पुलिस शव पोस्टमार्टम के लिए ले जाने लगी तब पुलिसकर्मियों को रोककर रेबारी समाज के लोग वापस शव मंदिर परिसर में ले आए। उन्होंने शव को उसी पलंग पर रख दिया जिस पर पुजारी की हत्या हुई थी। वे घटना स्थल पर पोस्टमार्टम करने, परिसर में ही समाधि देने व आरोपियों को पकड़ने के बाद ही अंतिम संस्कार की बात पर अड़े रहे। लंबी समझाइश के बाद शव का मौके पर ही पीएम कर दिया गया। बाद में पुजारी को मंदिर परिसर में ही समाधि दी गई।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: