HomeNewsRajasthanAjmer Ajmer

भास्कर की पाठशाला में सीखेंगे बहुत कुछ

अजमेर. ed दैनिक भास्कर ‘भास्कर की पाठशाला’ के माध्यम से बच्चों व यूथ्स को एक महीने तक कम्प्लीट लाइफ कोर्स उपलब्ध कराएगा। इसे लेकर शहर के बच्चों व यूथ्स में उत्साह है। पाठशाला में गीत, संगीत, इम्प्लायमेंट, एक्टिविटी कोर्सेज की कक्षाएं लगाई जाएंगी।

शारीरिक व मानसिक शक्ति के लिए योगा के विशेष कक्षाएं रहेंगी तो युवाओं को विदेशों में नौकरी के कार्य का अनुभव प्राप्त करने के लिए बीपीओ कोर्स की जानकारी भी दी जाएगी। यह समर कैम्प पाठशाला 24 मई से 21 जून तक महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल में सुबह 8 से 12 बजे के बीच आयोजित की जाएगी। इसके अलावा डांस, मैजिक, ड्राइंग, योगा, कम्प्यूटर, स्पोकेन इंग्लिश, फोटोग्राफी के अनेक कोर्स उपलब्ध होंगे। माकड़वाली रोड स्थित दैनिक भास्कर कार्यालय तथा शहर के विभिन्न बुकिंग काउंटरों पर रजिस्ट्रेशन कराया जा सकता है।

पाठशाला में 5 से 15 वर्ष तथा 16 से 25 वर्ष आयुवर्ग के बच्चों के लिए आकर्षक पैकेज भी दिया जाएगा। जिसमें फ्री हेल्थ चेकअप, फ्री टी-शर्ट्स व बैग्स तथा कैंप की समाप्ति पर प्रमाणपत्र दिए जाएंगे। बच्चों के लिए डांस में रॉक एंड रोल, ब्रेक डांस, फॉक, राजस्थानी, बालीवुड तथा वेस्टर्न, मैजिक, मेहंदी, साफ्ट टॉयज, मानसिक विकास के लिए एबैकस बेसिक, म्यूजिक मे गिटार व आर्गन, मेकिंग स्लैम बुक्स व एलबम सहित हैंडराइटिंग इम्प्रूवमेंट की जानकारी दी जाएगी।

16 से 25 आयुवर्ग में रिटेल मैनेजमेंट, सेल्स एंड मार्केटिंग मैनेजमेंट, जर्नलिज्म, बीपीओ ट्रेनिंग, पर्सनॉलिटी डवलपमेंट फैशन डिजायनिंग, हेयर एंड ब्यूटी केयर सहित डांस म्युजिक, कम्प्यूटर हार्डवेयर व एक्टिंग के कोर्सेज उपलब्ध कराए जाएंगे।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: