bhaskar Web English
HomeNewsMadhya PradeshGwalior Gwalior

टपरे में मिली युवक की लाश

शिवपुरी. पोहरी अनुविभाग के गोपालपुर थानाक्षेत्र के गांव पाड़रखेड़ा में शुक्रवार को एक आदिवासी किशोर की लाश उसकी टपरिया में पड़ी मिली है। मृतक के गले में फंदे के निशान हैं इससे उसकी हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने फिलहाल मामला कायम कर जांच करने की बात कही है।

जानकारी के अनुसार सुबह करीब नौ बजे गोपालपुर थाना पुलिस को यह सूचना मिली कि पाड़रखेड़ा गांव में शिवचरण आदिवासी के 18 वर्षीय पुत्र धारा आदिवासी की लाश उसकी टपरिया में पड़ी हुई है। इस सूचना पर गोपालपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर पीएम के लिए भेजा।

बकौल गोपालपुर एसओ सुनील कुशवाह, मृतक के गले में फंदे के निशान हैं, पर उसका शव कहीं लटका नहीं पाया गया है, बल्कि वह जमीन पर पड़ा मिला है। पुलिस का कहना है कि घटना के समय मृतक के माता, पिता खदान पर पत्थर तोड़ने गए हुए थे। इस मामले में पुलिस कुछ भी कहने से बच रही है, लेकिन ग्रामीणजन दबी जुबान इसे हत्या करार दे रहे हैं।

ग्रामीणों का कहना है किसी बात को लेकर धारा सिंह की उसके ही जाति के लोगों से झगड़ा हुआ, जिसके चलते उसकी गला दबाकर हत्या कर दी गई। पुलिस इस मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: