HomeNewsMadhya PradeshGwalior Gwalior

आंदोलन की चेतावनी

ग्वालियर. शहर में पांव पसार रहे पेयजल संकट का निराकरण यदि एक सप्ताह में नहीं किया गया तो विपक्ष के पार्षद आंदोलन करेंगे। पानी की समस्या को लेकर पूर्व में मेयर को उनके ही कार्यालय में सात घंटे तक बंधक बनाने तथा महापौर निवास पर रात्रि जागरण कर अपना विरोध जता चुके विपक्ष के पार्षद अब बड़े आंदोलन की तैयारी में हैं। यह जानकारी शुक्रवार को आयोजित एक पत्रकार वार्ता के दौरान नेता प्रतिपक्ष देवेन्द्र तोमर ने दी। इस अवसर पर उपनेता केशव मांझी, पार्षद भरत चौधरी, पार्षद पति ओमप्रकाश नामदेव तथा पार्षद पुत्र मानसिंह राजपूत मौजूद थे।

विपक्षी पार्षदों का कहना था कि वे लगातार पानी सप्लाई की मॉनीटरिंग कर रहे हैं। अधिकांश क्षेत्रों में पानी की समस्या अधिकारियों की अनदेखी या लेटलतीफी के कारण है। उन्होंने कहा कि मेयर और निगमायुक्त के निरीक्षणों के दौरान दिए गए निर्देशों पर अभी तक कार्रवाई नहीं हो सकी है। ऐसे में विपक्ष के पार्षदों और आम आदमी की सुनवाई कैसे होगी?

अधिकारियों ने दिया आश्वासन

पत्रकार वार्ता से पहले नगर निगम अधिकारियों ने लगभग दो घंटे तक विपक्षी पार्षदों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान मौजूद उपायुक्तों तथा सहायक आयुक्तों ने अपने अधीनस्थों को समस्याओं के निराकरण के निर्देश दिए।

विपक्ष के पार्षदों की शिकायत थी कि पंप चालकों की कमी के कारण शहर के अधिकांश नलकूप क्षेत्रीय निवासियों के हवाले हैं और वे उसे अपने हिसाब से ऑपरेट करते हैं, जिससे कई लोगों को परेशानी होती है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: