HomeNewsRajasthanKota Kota

स्पेस प्रतियोगिता में कोटा अव्वल

कोटा. sp‘स्पेस’ संस्था की ओर से देशभर में आयोजित की गई ऑनलाइन अंतरिक्ष प्रतियोगिता ‘हेलिओ डेजी- 2008’ में कोटा के दो छात्र उत्कर्ष अग्रवाल और चर्चित गौड़ ने कक्षा 9 से 12 के ग्रुप में देशभर में पहला स्थान हासिल किया है। ये दोनों रेजोनेंस के पीसीसीपी डिवीजन के छात्र हैं।

10 मई को हुई इस प्रतियोगिता में पूरे देश से पांच विजेताओं का चयन किया गया है। ये छात्र 27 जुलाई से 2 अगस्त तक रूस में अंतरिक्ष वैज्ञानिकों के साथ पूर्ण सूर्य ग्रहण पर अध्ययन करेंगे। ये छात्र सात दिन तक रूस के सेंट पीटर्सबर्ग, मास्को और नॉवोसिबस्र्क शहरों का दौरा करेंगे। उल्लेखनीय है कि एक अगस्त को रूस के नॉवोसिबस्र्क में 4 मिनट के लिए पूर्ण सूर्यग्रहण होगा जिसका भूगोलशास्त्री और अंतरिक्ष वैज्ञानिक गहन अध्ययन करेंगे।

क्या है ‘होलिओ डेजी’
अंतरिक्ष विज्ञान से जुड़ी यह संस्था 1996 से सूर्यग्रहण का अध्ययन कर रही है। 2006 में होलिओ डेजी ऑनलाइन प्रतियोगिता शुरू की गई। इसमें 11 से 20 साल के स्कूली बच्चे भाग ले सकते हैं। प्रतियोगिता में एक घंटे में 50 प्रश्न पूछे जाते हैं। 100 में से प्रथम पांच छात्रों को विदेश यात्रा और शेष 95 को टेलीस्कोप किट दिए जाते हैं।

दोस्ती नंबर-वन
उत्कर्ष और चर्चित बचपन के दोस्त हैं। सेंटपॉल्स स्कूल में कक्षा 10 में पढ़ते हैं। दोनों ने नवीं कक्षा में 90 फीसदी से ज्यादा अंक हासिल किए हैं। 14 साल के इन दोनों दोस्तों का जन्मदिन भी अगस्त में ही आता है। ये आईआईटी व एमबीए करना चाहते हैं। चर्चित ने इसी साल इंटरनेशनल मैथ्स ओलंिपयाड में गोल्ड मैडल हासिल किया है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: