HomeNewsRajasthanShekhawati Shekhawati

जेटीओ को पीटा!

सादुलपुर. be बीएसएनएल कार्यालय में शुक्रवार को कुछ उपभोक्ताओं ने जेटीओ को पीट दिया। मारपीट की इस घटना के पीछे कई दिनों से खराब पड़े टेलीफोन को ठीक नहीं करवाना बताया जा रहा है।

सूत्रों ने बताया कि शुक्रवार को शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के कई उपभोक्ता अपने खराब पड़े टेलीफोन ठीक नहीं करने पर बीएसएनएल कार्यालय पहुंच गए। वहां पर उन्होंने लाइनमैन द्वारा कई-कई दिनों तक टेलीफोन ठीक नहीं करने की शिकायत जेटीओ मोहम्मद शरीफ से की। इस दौरान आपसी कहासुनी हाथापाई में बदल गई। बीएसएनएल कर्मचारियों व कई उपभोक्ताओं ने बीच बचाव किया।

कुछ उपभोक्ताओं ने शुक्रवार को जेटीओ मोहम्मद सरीफ के साथ र्दुव्‍यवहार किया। जेटीओ द्वारा लिखित में कोई रिपोर्ट नहीं देने पर घटना का मुकदमा पुलिसथाना में दर्ज नहीं करवाया गया।
- वीके गुप्ता, उपमंडल अभियंता, बीएसएनएल





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: