HomeNewsNational National

मंत्री जी, शराब बनती ही क्यों है : अजय

भोपाल. अजय देवगन केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री अंबुमणि रामादौस के खिलाफ बॉलीवुड ने हल्ला बोलने का मन बना लिया है। शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन के बाद अब अजय देवगन ने शराब के मुद्दे पर रामादौस को करारा जवाब देकर नैतिकता पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

एक शराब निर्माता कंपनी के प्रचार के लिए मध्यप्रदेश की राजधानी और झीलों की नगरी पहुंचे अजय देवगन से जब पूछा गया कि स्वास्थ्य मंत्री एक तरफ फिल्मों में शराब पीने के दृश्यों पर उंगली उठा रहे हैं तो ऐसे में एक बॉलीवुड स्टार द्वारा इस तरह के प्रचार के क्या मायने हैं? इस पर अजय ने उल्टा वार करते हुए कहा कि अगर नशाबंदी की इतनी चिंता है तो शराब बनती ही क्यों है।

अजय ने पहले शराब निर्माता कंपनियों को बंद करने की बात इशारों में करते हुए कहा कि हमारे देश में लोकतंत्र है और सबको अपनी पसंद से काम करने का हक है फिर अभिव्यक्ति पर किसी किस्म की पाबंदी तो बिल्कुल नहीं है। या तो आप लोकतंत्र के हिसाब से चलें या नैतिकता की तह तक जाएं और स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वाली चीजों का उत्पादन ही बंद कर दें।

गौरतलब है कि इससे पहले रामादौस को अमिताभ ने यही करारा जवाब देते हुए कहा था कि एक तरफ अभिनेताओं से अपील की जा रही है और दूसरी तरफ शराब के बढ़ते उत्पादन से मिल रहे राजस्व पर सरकार गर्व कर रही है। रामादौस ने पहले फिल्मी सितारों से परदे पर स्मोकिंग न करने की अपील की थी और फिर शराब न पीने की।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: