Manoranjan
Cinema
Bollywood Bollywood मुंबई.
आदित्य चोपड़ा की नई फिल्म'रब ने बना दी जोड़ी'की शूटिंग आज से शुरु हो रही है। यह फिल्म आदित्य चोपड़ा के लिए खास है क्योंकि आठ साल बाद आदित्य चोपड़ा किसी फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं।
इस फिल्म के हीरो शाहरुख खान है। हीरोइन के रुप में आदित्य चोपड़ा ने बिल्कुल फ्रेश चेहरे अनुष्का शर्मा को पर्दे पर उतारने का निर्णय किया है।
आईपीएल मैल और अपने टीवी शो 'पाचंवी पास'में व्यस्त होने के बावजूद भी शाहरुख अपने इस नए फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं। इस बारे में बात करते हुए शाहरुख कहते हैं कि किसी भी फिल्म की शूटिंग के पहले दिन मुझे अभी भी अजीब डर का एहसास होता है। वैसे भी इस फिल्म का निर्देशन आदि कर रहे है इसलिए मैं बहुतउत्साहित हूं। मुझे इस बार आदित्य ने जैसा रोल दिया है जिसे दिलवाले दुल्हनिया ले जाएगें में मेरे किरदार राज से भी जैसे पसंद किया जाएगा।
इस फिल्म की हीरोइन अनुष्का ने कहा कि मेरे सपनों के सफर की शुरुआत हो रही है।