HomeNewsMetrosChandigarh Chandigarh

समर वर्कशॉप 20 से

चंडीगढ़. बच्चों को क्रिएटिव और मनोरंजक ढंग से छुट्टियां व्यतीत कराने के लिए प्राचीन कला केंद्र-35 ने तैयारी कर ली है। प्राचीन कला केंद्र-35 और सेक्टर-71, माहोली में 20 मई से 16वीं रंगमंच और नृत्य कार्यशाला शुरू हो रही है।

केंद्र की थियेटर कार्यशाला में कुछ ऐसी गतिविधियों को सिखाया जाएगा जो न सिर्फ मनोरंजक होंगी, बल्कि बच्चों के विकास में भी अहम भूमिका निभाएंगी। यहां बॉडी मूवमेंट, स्टोरी टेलिंग, क्रिएटिव राइटिंग, आर्ट एंड क्राफ्ट, डायलॉग डिलीवरी, रंगभूषा एवं वेशभूषा की जानकारी दी जाएगी। इसमें 5 से 16 साल के बच्चे भाग ले सकेंगे। इसका संचालन थियेटर कलाकार परवीन जग्गी व उनका समूह करेगा।

लड़कियों के लिए विशेष रूप में आयोजित की जा रही नृत्य कार्यक्रम में कथक नृत्यांगना समीरा कौसर बच्चों को नृत्य सिखाएंगी। जिसके अंतर्गत बच्चों को नृत्य के माध्यम से हमारी परंपराएं, संस्कृति, विभिन्न लोकनृत्य, कथक, हाथों की मुद्राएं, भक्तिपूर्ण रचनाओं पर नृत्य, नृत्य में वेशभूषा एवं रंगभूषा का महत्व की जानकारी दी जाएगी।

इसमें समीरा कौसर के साथ गुरु शोभा कौसर की शिष्या निशा ठाकुर सहयोग देंगी। जबकि मोहाली में 2 जून से शुरू नृत्य कार्यशाला का कार्यभार रेनू पंथ संभालेंगी। समापन समारोह में बच्चे मंच प्रस्तुति देंगे और उनको सर्टिफिकेट प्रदान किए जाएंगे।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: