News
Metros
Chandigarh Chandigarh चंडीगढ़. आठ साल पूरे होने के उपलक्ष्य में ब्रिटिश लाइब्रेरी सेक्टर-9 में शुक्रवार से सेलिब्रेशन वीक शुरू हो गया है। 16 से 24 मई तक चलने वाले इस वीक में कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
शुक्रवार को लाइब्रेरी मेंबर्स के लिए एक क्विज कंपीटिशन रखा गया। इसके बाद निभा, रश्मि जैन, सुरभि ने स्पाइस गल्र्स के हिट नंबर्स पर डांस परफॉर्मेंस दी। डेविड बैकहम के गीत पर शिवाशीश ने परफॉर्म किया। उन्होंने गिटार पर तीन धुनें बजरई।
जेम्स बॉन्ड बने बिस्मार्क सिंह ने फेमस पर्सनेलिटीज के डायलॉग बोले और ऑडियंस को इन्हें पहचानने के लिए कहा गया। ब्रिटिश लाइब्रेरी में आर्टिफिशियल लंदन टावर ब्रिज भी बनाया गया है जो लोगों को काफी आकर्षित कर रहा है।