HomeNewsMetrosChandigarh Chandigarh

गाद निकालने का काम शुरू

चंडीगढ़. मिन्नतें-तरले और रुआब के बावजूद सुखना से गाद निकालने के लिए प्रशासन को एक ही मशीन मिल पाई। वो भी चंडीगढ़ नगर निगम से। वक्त बीता जा रहा था, इसलिए गाद निकालने का काम शुक्रवार को गुपचुप शुरू कर दिया गया। सुखना की डीसिल्टिंग का 73 करोड़ रुपए का प्रोजेक्ट केन्द्र के स्तर पर रुके होने और पड़ौसी राज्यों से मशीने न मिल पाने की वजह से प्रशासन का जोश भी ठंडा ही है।

खुद चंडीगढ़ प्रशासक के सलाहकार प्रदीप मेहरा ने जब निगम के अफसरों से बात की तब कहीं जाकर एक मशीन आ पाई। जैसे तैसे कुल तीन जेसीबी मशीनों को सुखना के सूखे तट पर उतारा गया है। इनमें से दो का बंदोबस्त खुद प्रशासन ने किया है।

इनके साथ छह टिप्पर लगाए गए ताकि गाद को लेक से बाहर फेंका जा सके। इस बार अभी तक यह तय नहीं है कि सुखना से कितनी गाद निकाल बाहर फेंकी जाएगी। प्रशासन के एक जिम्मेदार अफसर कहते हैं, अभी इस बारे में कुछ सोचा नहीं है, लेकिन कोशिश रहेगी कि जितनी ज्यादा हो सके उतनी गाद निकाली जा सके।

जब तक मशीन मिलेगी..
वैसे भी तक सुखना का तट पूरी तरह सूखा नहीं है और इस वजह से यहां भारी मशीनरी नहीं उतारी जा सकती। पर साहब भारी मशीनरी आएगी कहां से? जवाब मिला कि इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट के पास एक पोकलेन उपलब्ध है, लेकिन खराब पड़ी है, इसे ठीक करवाया जा रहा है।

कितना वक्त लगेगा ठीक होने में? बताया गया कि ज्यादा से ज्यादा महीना लग सकता है। यानी जब तक पोकलेन ठीक होगी तब तक आसमान का मूड बदल जाएगा और सुखना में दोबारा से गाद भरना शुरू हो जाएगा।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: