News
Metros
Chandigarh Chandigarh मोहाली. एक एग्जाम में असफल रहने पर डिप्रेशन के चलते फेज-4 में रहने वाले एक इंजीनियर ने शुक्रवार को ब्लॉक माजरी स्थित सिसवां डैम में कूदकर खुशकुशी कर ली। पुलिस ने शाम को लाश पोस्टमार्टम के लिए भेज दी। मृतक इंजीनियर के घर में शोक का माहौल है।
शुक्रवार दोपहर करीब 3.30 बजे डैम के चौकीदार ने मुल्लांपुर पुलिस को सूचना दी कि डैम के पास एक कैलिबर मोटरसाइकिल खड़ा है। पुलिस ने वहां पहुंचकर देखा कि डैम के पानी में लाश उतरा रही थी।
मोटरसाइकिल के कागजों से पता चला कि वह मोहाली के फेज-4 में रहने वाले सरदूल सिंह (21) का था, जो खरड़ के एक कॉलेज में लेक्चरर था। इसके बाद इसकी जानकारी मोहाली पुलिस को दी गई और सरदूल के परिजनों को बुलाकर लाश को पानी से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
डिप्रेशन में था सरदूल
सरदूल सिंह पढ़ाई में काफी अच्छा था। उसने जीजीएस खरड़ से इंजीनियरिंग की थी। हाल ही में उसने जीआरई का एग्जाम दिया था, जिसमें वह असफल हो गया था। परिजनों के अनुसार यही असफलता उसके लिए डिप्रेशन का कारण बन गई थी, जिसके चलते वह पिछले काफी समय से परेशान था। पड़ोसियों के अनुसार सरदूल सिंह बहुत अच्छा लड़का था। मोहल्ले वाले उसकी मौत के चलते काफी शोक में हैं।