HomeNewsMetrosChandigarh Chandigarh

बेटियां बाप के नक्शे-कदम पर

चंडीगढ़. ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज एग्जाम-2007 का फाइनल रिजल्ट शुक्रवार को घोषित हो गया, इसमें शहर की खुशबू गोयल ने 10वां रैंक हासिल किया है। ट्राईसिटी में दूसरा नंबर रूपांजलि (एआईआर-53) का है। खुशबू और रूपांजलि, दोनों के पिता आईएएस आफिसर हैं। ट्राईसिटी में 22 लोगों ने सफलता हासिल की है।

ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज में गत वर्ष 249वां रैंक हासिल करने वाली खुशबू ने इस बार 10वां रैंक हासिल किया है। सेक्टर-11 की खुशबू खुश हैं कि अब वह अपने पिता आईएएस ऑफिसर अशोक कुमार गोयल के नक्शे-कदम पर चल सकेंगी। उनकी मां सुनीता कहती हैं कि मेहनत रंग लाई।

नर्वस हो गई थी इंटरव्यू में: कार्मल कॉन्वेंट स्कूल और एमसीएम डीएवी कॉलेज से पास आउट खूशबू और उनकी बड़ी बहन स्मृति ने पिछले साल भी सिविल सर्विसेज का एग्जाम दिया था। स्मृति को 148वां रैंक, जबकि खुशबू को 249वां रैंक मिला था।

खुशबू ने बताया कि मार्च 2008 में करीब 30 मिनट के इंटरव्यू में रूरल और एग्रीकल्चरल इकोनॉमी पर सवाल पूछे गए थे। इंटरव्यू पैनल के मेंबर एक ही विषय पर प्रश्न पूछ रहे थे जिससे वह नर्वस हो गई थीं। खुशबू ने पिछले साल आईआरएस ज्वाइन कर लिया था और नागपुर में एक हफ्ते की ट्रेनिंग की। इसके बाद स्टडी के लिए लीव ले ली। इस दौरान उन्हें कोचिंग तो ली ही साथ ही 7-8 घंटे सेल्फ स्टडी भी की।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: