HomeNewsPunjabAmritsar Amritsar

तेजवीर अमृतसर के नए डिप्टी कमिश्नर

चंडीगढ़, अमृतसर. लोक संपर्क विभाग के डायरैक्टर और योजना विभाग में विशेष सचिव के तौर पर काम कर रहे आईएएस अधिकारी तेजवीर सिंह अमृतसर के नए डिप्टी कमिश्नर होंगे। ये आदेश शुक्रवार शाम चुनाव आयोग की ओर से जारी किए गए।

कांग्रेस की शिकायत पर आयोग ने अमृतसर के डिप्टी कमिश्नर काहन सिंह पन्नू को हटाया दिया था। हालांकि पहले यह कहा जा रहा था कि उनका स्थान राहुल भंडारी लेंगे, लेकिन अमृतसर राहुल भंडारी का गृह जिला होने के कारण ऐसा संभव नहीं हो सका और अब तेजवीर सिंह के नए डिप्टी कमिश्नर के रूप में आदेश जारी कर दिए गए हैं।

फोन पर बातचीत में तेजवीर ने कहा कि वह फिलहाल दिल्ली में हैं और शनिवार को चंडीगढ़ पहुंच रहे हैं। इस आदेश के बारे में जानकारी भी उन्हें फिलहाल फोन पर ही मिली है। इसलिए चुनाव आयोग के आदेश के अनुसार वह ज्वाइन करेंगे।

उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से अमृतसर की सेवा करने का मौका मिलना सौभाग्य की बात होगी, लेकिन बाकी बातें ज्वाइन करने के बाद ही करना उचित होगा। वहीं केएस पन्नू ने फोन पर बातचीत में कहा कि वह नए डीसी का इंतजार कर रहे हैं, जैसे ही वह पहुंचेंगे उन्हें चार्ज देकर इस जिम्मेदारी से मुक्त हो जाएंगे। उन्हें अब तक तबादले के कारण की पूरी जानकारी नहीं मिल सकी है।

ट्रांसफर को देखते हुए खरबंदा ने छुट्टी बढ़ाई!
अमृतसर.

नगर निगम कमिश्नर डीपीएस खरबंदा के हैदराबाद में ट्रेनिंग पर जाने के चलते एडीशनल कमिश्नर विमल सेतिया को कमिश्नर का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। उधर खरबंदा ने अपनी छुट्टी 22 मई तक बढ़ा ली है, अब वह 23 मई को ड्यूटी ज्वाइन करेंगे।

ज्ञात रहे कि कांग्रेस प्रवक्ता बीर दविंदर सिंह ने खरबंदा की शिकायत चुनाव आयोग से की थी, जिस पर उन्होंने अपना स्पष्टीकरण भेज दिया था। कांग्रेस द्वारा बार-बार ट्रांसफर की मांग उठाने पर वह 18 मई तक हैदराबाद में ट्रेनिंग पर चले गए थे।

वीरवार को चंडीगढ़ में उनकी ट्रांसफर को लेकर भी काफी चर्चा रही, लेकिन यह मामला उनके लौटने तक टाल दिया गया है। माना जा रहा था कि 18 मई को लौटने पर उनकी ट्रांसफर तय है, जिसे देखते हुए खरबंदा ने छुट्टी बढ़ा ली है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: