HomeNewsNational National

जयपुर धमाका: शक की सूई सिमी पर

इंदौर. जयपुर में हुए धमाकों के तार इंदौर से भी जुड़े हो सकते हैं। राजस्थान पुलिस में हमलावरों के जो स्केज जारी किए हैं उनमें से एक की शक्ल प्रतिबंधित संगठन सिमी के फरार कार्यकर्ता से मिलती-जुलती है।

हालांकि मध्यप्रदेश पुलिस ने इस बारे में चुप्पी साध रखी है। लेकिन अभी तक मिले सबूतों सिमी के कार्यकर्ता अबु फैजल की तरफ इशारा कर रहे हैं। अबु फैजल को 2006 में इदौर के गंटोली इलाके में सिमी की गैरकानूनी बैठक करते हुए गिरफ्तार किया गया था। बाद में उसे जमानत पर छोड़ दिया गया था।

सूत्रों के अनुसार जेल से छूटने के बाद से ही अबु फैजल गैरकानूनी और आतंकी गतिविधियों में लिप्त है और 27 मार्च 2007 से फरार है।

पुलिस सुपरिटेंडेंट अंषुमन सिंह यादव ने कहा कि मैं इस बारे में कुछ नहीं कह सकता लेकिन राजस्थान पुलिस ने हमसे अभी तक संपर्क नहीं किया है। अंषुमन सिंह यादव ने कहा कि हमें अबु फैजल की तलाश है लेकिन जयपुर धमाकों के सिससिले में नहीं।

सूत्रों के अनुसार, राजस्थान पुलिस की पांच सदस्यों की टीम इंदौर में कुछ सिमी कार्यकर्ताओं से पूछताछ करने आई थी हालांकि मध्यप्रदेश पुलिस ने इससे इंकार किया है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: