HomeBusinessCorporate Corporate

रिलायंस दो साल में लॉंच करेगा 69 फिल्में

मुंबई. अनिल धीरूभाई अंबानी समूह की शाखा रिलायंस बिग इंटरटेनमेंट ने 69 फिल्मों की डील को अंतिम रूप दे दिया है जिनका अगले दो साल में नौ भाषाओं में निर्माण और वितरण किया जाएगा।

इन 69 फिल्मों में रिलायंस की इन-हाउस फिल्में और साझा निर्माण वाली फिल्में शामिल हैं। मुख्य प्रोजेक्टों में से एक है अंग्रेजी फिल्म ब्रोकन हॉर्सेस समेत विधु विनोद चोपड़ा के साथ दो फिल्मों का सौदा, फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी द्वारा प्रचारित एक्सेल इंटरटेनमेंट के साथ छह फिल्मों का सौदा जिसमें शाहरुख खान स्टारर डॉन 2 भी शामिल है।

रिलायंस बिग इंटरटेनमेंट के एक बयान में चेयरमेन अमित खन्ना के हवाले से कहा गया है कि निर्देशक श्याम बेनेगल के साथ दो फिल्मों, मधुर भंडारकर के साथ चार, विवेक अग्निहोत्री के साथ तीन और सुधीर मिश्रा के साथ दो फिल्मों की डील की गई है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: