जालंधर. कबीर नगर में पड़ोसी की छह वर्षीय बेटी के साथ जबरदस्ती का प्रयास करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इससे पहले गुस्साए लोगों ने आरोपी तिलकराज (50) की जमकर पिटाई की। एडीशनल एसएचओ निरंजन सिंह ने बताया कि आरोपी को केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के दो बेटे हैं और उसकी पत्नी उसे छोड़ कर चली गई है।
कबीर नगर निवासी आटो चालक का पड़ोसी तिलक राज दोपहर को उसकी बेटी को घर से यह कह कर ले गया कि वह उसे तरबूज खिलाएगा। काफी देर बाद जब बच्ची नहीं लौटी तो उसकी मां पड़ोसी के घर गई। वह घिनौना दृश्य देखकर दंग रह गई। उसके द्वारा शोर मचाने पर लोग इकट्ठे हो गए। मौके पर आई पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।