HomeNewsPunjabJalandhar Jalandhar

ट्रक पलटा, क्लीनर की मौत

जालंधर. जालंधर-पठानकोट नैशनल मार्ग स्थित नूरपुर अड्डा में शुक्रवार तड़के ट्रक पलटने से क्लीनर अरविंद की मौत हो गई। पुलिस ने यूपी निवासी अरविंद पुत्र लवकुश के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में भेजा है।

पुलिस के अनुसार मंडी फैंटनगंज निवासी ड्राइवर सुरिंदर सिंह ट्रक लेकर भोगपुर की ओर जा रहा था कि रास्ते में अनियंत्रित हो हकीम रंजीत सिंह फुल के दवाखाने से जा टकराया और पलट गया। हादसे में अरविंद ट्रक के नीचे ही दब गया था, जबकि सुरिंदर बाल-बाल बच गया था। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना था कि ट्रक चालक होश में नहीं था। संभवत: उसने नशा किया हुआ था।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: