bhaskar Web English
HomeSportsCricket Cricket

माल्या का यू-टर्न

बंगलूर. शायद विजय मालया को समझ में आ गया है कि राहुल द्रविड़ के खिलाफ खुले तौर नाराजगी व्यक्त करने से टीम का प्रदर्शन सुधरने के बजाए बिगड़ता ही जाएगा क्योंकि किसी भी टीम जीताने के लिए उस पर हर हालत में विश्वास रखना बहुत जरुरी है। कोई भी टीम गिरे हुए मनोबल के साथ कभी भी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकती।

टीन के गठन पर असंतोष जाहिर करने के बारे में सफाई देते हुए विजय मालया ने कहा कि मैंने टीम के गठन पर कभी भी अफसोस जाहिर नहीं किया था। मैने तो सिर्फ इतना कहा था कि चारु शर्मा ने मुझे सही सलाह नहीं दी।

विजय मालया ने इस पूरे मामले में मीडिया के रोल पर प्रश्न उठाते हुए कहा कि मीडिया ने मेरे बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश किया। चारु शर्मा के बारे में भी मेरे बयान को गलत ढ़ग से पेश किया गया।

विजय मालया ने कहा कि रॉयल चैंलेंजर मेरी टीम है और मुझे अपनी टीम पर पूरा भरोसा है। टीम के गठन और खिलाड़ियों के प्रदर्शन के बारे में ऐसी कोई बात नहीं है। मुझे अगर कोई शिकायत भी होगी तो मैं अपने खिलाड़ियों के साथ सुलझा लूगां।

विजय मालया ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि मैंने आईरपीएल टीन खरीद कर कुछ गलत किया । मुझे जीतना पसंद है लेकिन एक राउंड हारने का यह मतलब नहीं कि हम लड़ाई हार गए हैं। मुझे विश्वास है कि रॉयल्स चैलेंजर विजेता टीम के रुप में उभरेगी।

संबंधित खबरें
* माल्या तैश में, द्रविड़ पर भड़के





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: