HomeNewsPunjabJalandhar Jalandhar

मजदूर को फैक्ट्री में बंधक बनाया

जालंधर. गदईपुर में पाइप फिटिंग फैक्ट्री में तीन दिन से बंधक बनाकर रखे मजदूर जतिंदर को साथियों ने रात करीब साढ़े 10 बजे पीसीआर की मदद से आजाद करवाया। थाना मकसूदां के इंस्पैक्टर त्रिलोक सिंह ने कहा कि जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। झारखंड निवासी जतिंदर ने बताया कि वह गदईपुर में किराए के मकान में रहता है और 2 सप्ताह पहले फैक्ट्री में काम पर लगा था।

दिहाड़ी न मिलने पर वह बुधवार को काम पर नहीं आया। करीब 11 बजे फोरमैन कुछ लोगों के साथ आया और उसे उठाकर फैक्ट्री में ले गया व उसकी बेरहमी से पिटाई की गई। जतिंदर का कहना था कि मालिक और उसके कारिंदे डरा-धमका कर उससे काम करवाते रहे।

चौकीदार नहीं मिलने देते था : सुनील और राहुल ने बताया कि वे फैक्ट्री में जतिंदर से मिलने जाते तो चौकीदार उन्हें अदंर जाने से रोक देता कि मालिक ने मना किया है। शुक्रवार रात भी ऐसा हुआ था।

जतिंदर के साथी रात दस बजे फैक्ट्री के बाहर आए गए। उन्होंने कंट्रोल रूम में शिकायत की। पीसीआर नं. 52 के हवलदार सुखदेव सिंह व सिपाही अनिल कुमार फैक्ट्री में गए और जतिंदर को आजाद करवाया।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: