HomeNewsPunjabJalandhar Jalandhar

शिक्षक की गोली मारकर हत्या

शाहकोट/जालंधर. शाहकोट के गांव शालापुर में शुक्रवार रात मोटरसाइकल सवार दो नकाबपोशों ने शिक्षक की गोली मारकर हत्या कर दी है। पुलिस ने गांव शालापुर निवासी करनैल सिंह (58) पुत्र करतार सिंह का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। देर रात तक यह नहीं पता चल सका कि उन्हें कितनी गोलियां लगी हैं।

डीएसपी दलजिंदर सिंह ढिल्लों का कहना है कि शिक्षक के परिजनों ने किसी पर आरोप नहीं लगाया। गांव सैदपुर झिड़ी के सरकारी प्राइमरी स्कूल में हैड टीचर करनैल सिंह शाम को मोटरसाईकल पर घर आ रहे थे।

गांव शालापुर के पास पहुंचे तो पीछे से मोटरसाईकल पर दो नकाबपोश आए व उनपर गोली चला दी। खेत में काम कर रहा एक लड़का मौके पर पहुंचा। करनैल खून से लथपथ खेत में पड़ा था और आरोपी फरार हो चुके थे।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: