HomeNewsPunjabJalandhar Jalandhar

हत्या में प्रयुक्त हथियार मिले

जालंधर. baba ऋता बावा हत्याकांड के कातिलों के चेहरे पुलिस 133 दिन बाद भी बेनकाब नहीं कर पाई है, लेकिन शुक्रवार को मामले में सनसनीखेज मोड़ उस समय आ गया जब कॉलेज परिसर से ही मिट्टी के ढेर से हत्या में प्रयुक्त हथियार (टोके) और रसोई में प्रयोग होने वाला चाकू मिला।

मामले में अक्सर सोच-समझकर टिप्पणी करने वाले एसपी सिटी-1 डॉ. एस.के कालिया ने प्रैस कॉन्फ्रैंसमें दावा कर सनसनी फैला दी कि जांच थ्यूरी में शक की सुई प्रिंसीपल ऋता बावा के खास रसोइए किशोर मंडल पर जाकर रुकती है।

उन्होंने साथ ही यह भी कहा कि अन्य थ्यूरियों को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। हालांकि एसपी कालिया यह कह कर चुप कर गए कि मंडल के खिलाफ कुछ सुराग मिले हैं, जिन्हें वह जांच के चलते मीडिया में सार्वजनिक नहीं कर सकते। बरामद दोनों टोके फोरैंसिक जांच के लिए चंडीगढ़ भेजे जाएंगे।

कोई सहयोग नहीं दिया कॉलेज मैनेजमैंट ने : कालिया
कालिया ने कहा, शुरू से लेकर पुलिस को न तो मैनेजमैंट ने न ही कॉलेज स्टाफ ने सहयोग किया है। इसी कारण मामला हल करने में दिक्कतें आ रही हैं। पुलिस ने अपने स्तर पर कालेज में सूत्र तैयार किए थे। मिट्टी से हथियार निकलने की जानकारी भी उन्हें अपने एक सूत्र के माध्यम से ही मिली।

ये हैं सवाल?
आखिर क्यों दबाए मिट्टी के ढेर में हथियार?
रसोइया क्यों रचेगा हत्याकांड की साजिश?
क्यों नहीं की पुलिस ने ठीक ढंग से सर्च?
कॉलेज मैनेजमैंट ने सहयोग क्यों नहीं दिया?
कहीं बड़े चेहरों को बचाने की कवायद तो नहीं?
क्यों छोड़ गए थे कातिल मोटी रकम और जेवर?
मोबाइल में क्या राज था?

अब जांच प्रगति पर
एसपी कालिया ने कहा कि हत्या में प्रयुक्त टोके (मीट काटने में प्रयुक्त हथियार) मिलने के बाद पुलिस की जांच थ्यूरी को बल मिला है। अब आशा है कि जांच में जल्द प्रगति आएगी। उन्होंने दावा किया कि जल्द ही पुलिस मामले से पर्दा उठा देगी।

हत्या की वजह जवाहरात
एसपी कालिया ने कहा कि प्रिंसीपल की भतीजी प्रियंका ने पुलिस को बताया था कि उसकी बुआ का हीरे-जवाहरात से भरा ब्रीफकेस गायब है। शुरू में हत्या की वजह लूट नहीं और कुछ बताने वाले कालिया ने कहा कि हो सकता है कि लूट के उद्देश्य से ही हत्याकांड को अंजाम दिया गया है। कातिलों द्वारा प्रिंसीपल का सिर्फ मोबाइल फोन ले जाना और इतनी मोटी रकम छोड़ जाना खुद में एक सवाल है।

कॉलेज में कत्ल का राज
पूरे घटनाक्रम पर नजर दौड़ाई जाए तो यह बात तो साफ हो जाती है कि हत्या का राज कॉलेज से जुड़ा हो सकता है या फिर हत्यारा कॉलेज में ही है। अब यह सवाल खड़ा हो रहा है कि कातिलों ने हत्या कर टोके अपने साथ ले जाने की बजाय कॉलेज परिसर में मिट्टी के ढेर में क्यों दबा दिए। कालिया का कहना था कि दोनों हथियार मिट्टी के ढेर में 2 फीट गहरा खोद कर दबाए गए थे।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: