श्रीनगर. पुलवामा जिले में शनिवार को सुरक्षा बलों के साथ एक मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गए।
यहां से 45 किमी दूर लुरगम-ट्राल गांव में सेना और सीआरपीएफ की मदद से पुलिस ने आतंकवादियों पर धावा बोला। अपने आप को चारों तरफ से घिरा पाकर आतंकवादी एक घर में छुप गए और उन्होंने सर्च पार्टी पर फायरिंग शुरू कर दी।
पुलिस ने बताया कि सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की और तीन आतंकवादियों को मार गिराया।