HomeNewsNational National

आरुषि हत्याकांड : नौकर की भी लाश मिली

नोएडा. गौतम बुद्ध नगर में 14 वर्षीय आरुषि की हत्या के मामले में एक नया मोड़ शनिवार को तब आया जब हत्या के आरोपी माने जा रहे नौकर हेमराज की लाश भी घर की छत पर मिली।

एसएसपी ए सतीश गणोश ने शुक्रवार को बताया था कि गुरुवार को दिल्ली पब्लिक स्कूल की छात्रा आरुषि तलवार की हत्या कथित तौर पर उसके घर के नौकर हेमराज ने की थी। हेमराज नेपाल का रहने वाला बताया गया था। हेमराज ने सोते वक्त आरुषि पर चाकू से हमला कर हत्या की थी और वह तबसे ही फरार हो गया था। यह भी कहा गया था कि हेमराज ने हत्या के बाद आरुषि से बलात्कार करने की भी कोशिश की थी।

कल इस मामले के खुलासे के बाद से ही पुलिस दिल्ली और नोएडा के आसपास के इलाकों में हेमराज को तलाश रही थी और आज उसकी लाश सेक्टर 25 के उसी भवन की तीसरी मंजिल की छत पर मिली। बताया जा रहा है कि दोनों हत्याएं एक ही तरीके से की गई हैं।

दो दिनों में घर से दो लाशें मिलने के बाद पुलिस के होश फाख्ता हो गए हैं। आरुषि के कत्ल के आरोपी माने जा रहे नौकर की लाश मिलने के बाद यह मामला उलझ गया है। साथ ही, पूरे क्षेत्र में तनाव पैदा हो गया है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: