News
International International न्यूयार्क. संयुक्त राष्ट्र सचिव जनरल बेन की मोन ने चीन में आए भंकूप से प्रभावित लोगों की मदद के लिए 7 मीलियन डॉलर राशि प्रदान करने की घोषणा की है। जनरल बेन की मोन के प्रवक्ता ने बताया कि संय़ुक्त राष्ट्र की एजेंसियों ,संस्थाओं की मदद से राशि चीन के भूंकप पीड़ितों को पहुंचाई जाएगी।
सयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता ने कहा कि चीन की जनता जिस प्राकृतिक आपदा से जूझ रही है उसका हमें बेहद अफसोस है। हम चीनी सरकार की हरमुमकिन मदद करेगें। उन्होंने कहा कि पीड़ितों की मदद के लिए चीन सरकार ने जिस तत्परता से कार्य किया उससे हम काफी प्रभावित हैं।