HomeNewsInternational International

देश को बांटने वाला है बुश का बयान: ओबामा

वाशिंगटन.राष्ट्रपति जार्ज बुश द्वारा आतंकवादियों के तुष्टिकरण संबंधी आरोप पर डेमोक्रेटिक पार्टी के सीनेटर बराक ओबामा ने भी पलटवार किया है।

ओबामा ने दक्षिण डकोटा के वाटरटाउन में एक प्रचार रैली को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘पिछले आठ साल में जार्ज बुश के किसी बयान से मुझे आश्चर्य नहीं हुआ, लेकिन यह एक प्रकार का भयावह हमला है जो हमें पूरी दुनिया से अलग-थलग और हमें विभाजित कर देगा।’’

गौरतलब है कि बुश ने इजरायल की स्थापना के 60 साल पूरे होने के अवसर पर वहां की संसद नेस्सेट में ओबामा के ईरानी राष्ट्रपति से मिलने की इच्छा पर बिना उनका नाम लिए कटाक्ष किया था।

ह्वाइट हाउस ने इस बात से इंकार किया है कि बुश के बयान का लक्ष्य ओबामा थे। ओबामा के खिलाफ डेमोक्रेटिक पार्टी का उम्मीदवार बनने की दौड़ में शामिल हिलेरी क्लिंटन ने भी बुश के बयान को अक्रारामक और शर्मनाक बताते हुए कहा कि ऐसी टिप्पणी राष्ट्रपति के भाषण का अंश नहीं होनी चाहिए।

ओबामा ने रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जॉन मैक्केन द्वारा बुश के बयान का समर्थन करने की भी आलोचना की है।

ओबामा ने कहा था कि वह ईरान के साथ कूटनीतिक प्रयासों से उसे आतंकवाद को समर्थन देने और परमाणु हथियार बनाने से रोकने की कोशिश करेंगे।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: