HomeManoranjanCinemaBollywood Bollywood

भंसाली की पद्मावती अब इटली में

मुंबई. पेरिस में वाहवाही पाने के बाद बॉलीवुड निर्देशक संजय लीला भंसाली के ओपरा पद्मावती के इटली में प्रदर्शन की तैयारी है लेकिन भंसाली कुछ नर्वस हैं।

रोम के पास अंब्रियन हिल्स पर स्पोलेटो में इतालवी फेस्टिवल में 27 जून से पद्मावती का प्रदर्शन शुरू होगा। इस उत्सव में भंसाली की फिल्मों की श्रंखला भी दिखाई जा रही है। इस बारे में भंसाली ने कहा कि अलग देश में दूसरे सीजन को लेकर वे बहुत नर्वस हैं।

उन्होंने कहा कि पेरिस में पहली बार मंचन किया गया तबसे ओपरा की भाषा फ्रेंच थी लेकिन अब हैरानी इस बात को लेकर है कि अपने ओपरा को लेकर काफी उतावले रहने वाले इतालवी कैसे प्रतिक्रिया देंगे क्योंकि यह एक फ्रेंच ओपरा है जिसे एक भारतीय ने निर्देशित किया है।

अलबर्ट रसेल के ओपरा पद्मावती का रूपांतरण भंसाली ने पेरिस के मशहूर थिएटर डच्यू शैटे में किया था जहां इसे हाथों-हाथ लिया गया था। भंसाली ने कहा कि ओपरा अपनी उसी कास्ट और संवेदनशीलता के साथ इटली जा रहा है इसलिए वे भी वैसे ही रहेंगे जैसे वे पेरिस में थे यानी कुर्ते में टहलते हुए लताजी के गीत सुनते हुए।

इटली उत्सव में भंसाली की चार फिल्में ब्लैक, सांवरिया, देवदास और हम दिल दे चुके सनम दिखाई जाएंगी। इटली के लिए 20 जून को कूच करने की तैयारी में भंसाली ने कहा कि वे अपने ओपरा को कई देशों में ले जाने के विचार में हैं ताकि दुनिया भर में बॉलीवुड की छवि को उकेरा जा सके।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: